Anant-Radhika Wedding मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी राधिका मर्चेंट से हो गई है। अनंत अंबानी ने 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट संग सात फेरे लिए। इस शादी में बॉलीवुड हस्तियों से लेकर राजनीतिक हस्तियों की झलक देखने को मिली। अंबानी परिवार की शादी में हुई उन सभी झलकियों पर आइये डालते हैं एक नजर।
नई दिल्ली। Anant-Radhika Wedding: एशिया के सबसे अमीर इंसान और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के बेटे अनंत अंबानी की शादी हो चुकी है। बीते 12 जुलाई को अंनत और राधिका मर्चेंट शादी के पवित्र बंधन में बंधे। शादी के सभी फंक्शन मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में आयोजित किए गए। ये शादी 3 दिनों तक चली, जिसमेें 12 जुलाई को शादी, 13 को शुभ आशीवार्द कार्यक्रन और 14 को रिसेप्शन रखा गया।
इस शादी में देश-विदेश से कई बड़ी हस्तियों को देखा गया। अंबानी फैमिली के इस फंक्शन में बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक जगत की दिग्गज हस्तियों का जमावड़ा देखने को मिला। इसके अलावा विदेश से भी कई खास मेहमान शादी में शामिल हुए थे।
जब जोड़े को मिला पीएम मोदी का आशीवार्द
ये शादी हर मायने में काफी खास रही क्योंकि इसमें सनातन धर्म से लेकरहिंदू रीति-रिवाज की पूरी झलक देखने को मिली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अनंत और राधिका को आशीवार्द देकर फंक्शन में चार चांद लगाए।अंबानी परिवार के सबसे छोटे बेटे की शादी में वो सबकुछ दिखा जो हर भारतीय की चाह रहती है। चाहे वो धार्मिक से सबंधित हो या पारंपरिक समारोह। इस शादी में धार्मिक और आध्यात्मिक को महत्व दिया गया। विवाह में संगीत, पूजा, मेहंदी और हल्दी जैसे पारंपरिक समारोह देखने को मिले, जो भारतीय विरासत और रीति-रिवाजों के प्रति अनंत और राधिका के सम्मान को दर्शाते हैं।

