Kerala Wayanad Landslide Live: वायनाड भूस्खलन में अब तक 143 लोगों की मौत, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Wayanad Landslides News केरल में देर रात आई लैंडस्लाइड की वजह से 143 लोगों की मौत हो चुकी है। इस त्रासदी का मुद्दा देश को दोनों सदनों में भी उठा। कांग्रेस सासंद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वायनाड में भूस्खलन प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने एलान किया है कि इस त्रासदी में मारे गए लोगों को दो-दो लाख रुपये दिए जाएंगे।
केरल के वायनाड में ऊंचाई पर स्थित गांवों में मंगलवार को बड़े पैमाने पर हुई भूस्खलन की घटनाओं के बाद तबाह हुए मकान, उफनती नदियां और उखड़े हुए पेड़ों के दृश्य दिखाई दिए। भूस्खलन प्रभावित इलाकों तक सेना पहुंच चुकी है। रेस्क्यू कार्य में एनडीआरएफ समेत कई टीमें लगी हुई है। बचाव कार्य जारी है…
31 Jul 20247:26:29 AM
Wayanad Landslide: वायनाड लैंडस्लाइड में अब तक 143 लोगों की मौत
वायनाड लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक 143 लोगों की मौत हो गई है। सेना जान पर खेलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।