Kerala Wayanad Landslide Live: कन्नूर पहुंचे राहुल और प्रियंका गांधी, भूस्खलन में अब तक 264 लोगों की मौत

Wayanad Landslides News केरल में मंगलवार देर रात आई लैंडस्लाइड की वजह से 264 लोगों की मौत हो चुकी है। इस त्रासदी का मुद्दा देश को दोनों सदनों में भी उठा। मंगलवार को केरल में दो दिनों के लिए राजकीय शोक की घोषणा की गई है। बुधवार को भी राहत-बचाव कार्य जारी है। प्रभावित इलाकों में डॉक्टरों की टीम मौजूद है, जो घायलों का इलाज कर रहे हैं। वहीं, आज वायनाड का दौरा करने के लिए राहुल और प्रियंका गांधी निकल चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक, भूस्खलन के बाद मुंडक्कई और चूरलमाला इलाकों में 180 से अधिक लोग लापता हैं और 300 से ज्यादा मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। भूस्खलन की घटनाएं मंगलवार को तड़के दो बजे से चार बजे के बीच हुईं, जिससे अपने घरों में सो रहे लोगों को बचने का मौका नहीं मिल पाया।

1 Aug 202410:51:13 AM

Wayanad Landslide Live: कन्नूर पहुंचे राहुल-प्रियंका

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कन्नर पहुंचे। वे आज भूस्खलन से प्रभावित केरल के वायनाड का दौरा करेंगे।

1 Aug 202410:47:33 AM

Wayanad Landslide Live: सीएम घटनास्थल का करेंगे दौरा: के राजन

  केरल के मंत्री के राजन ने कहा, “यह दिन बहुत महत्वपूर्ण है, 1600 से अधिक बल बचाव कार्यों में लगे हुए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हैं। सीएम सुबह 9:30 बजे कलपेट्टा पहुंचे और 10:30 बजे अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वे इस घटनास्थल का दौरा करेंगे”

#WATCH | Wayanad landslide | K Rajan, Kerala Minister says, ” …This day is very important, more than 1600 forces are involved in the rescue operations. Social workers are also involved…CM arrived at Kalpetta around 9:30 am and at 10:30 am there will be a meeting with… pic.twitter.com/VSgtStRG14 — ANI (@ANI) August 1, 2024

1 Aug 202410:12:27 AM

Wayanad Landslide Live: मरने वालों की संख्या 264 तक पहुंची

वायनाड भूस्खलन त्रासदी में मरने वालों की संख्या 264 तक पहुंच गई है, जबकि लगभग 200 लोग अभी भी लापता हैं। केरल की अब तक की सबसे भीषण प्राकृतिक आपदा के तीसरे दिन 1,200 से अधिक बचाव अधिकारियों ने सुबह अपना अभियान शुरू किया।

वायनाड जिले के चार सबसे अधिक प्रभावित भूस्खलन क्षेत्रों में सेना, नौसेना, वायु सेना, पुलिस, अग्निशमन बलों के अधिकारियों के अलावा स्थानीय लोगों सहित बड़े पैमाने पर बचाव अभियान जारी है। 

1 Aug 20249:03:13 AM

Wayanad Landslide Live: सीएम आज वायनाड आएंगें

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा, “हमने 154 शव जिला प्रशासन को सौंप दिए हैं। हम बरामद शवों के अंगों के जेनेटिक नमूने ले रहे हैं। हमारे सीएम ने सेना और वायुसेना से सहायता मांगी और हमें वह सहायता प्रदान की गई। सीएम आज वायनाड आएंगें और उन्होंने एक आधिकारिक बैठक भी बुलाई है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *