शायद ही कोई ऐसा हो जिसे आम खाना पसंद नहीं। यही वजह है कि इसे फलों का राजा भी कहा जाता है। देश में आम की कई किस्में (Mango Species) पाई जाती हैं जो विदेशों में भी पसंद की जाती है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर आमों की इन विभिन्न किस्मों के नाम कैसे रखे गए। अगर नहीं तो आइए बताते हैं आमों के नामों की कहानी।
नई दिल्ली। फलों का राजा आम (Mango) अपने बेहतरीन स्वाद की वजह दुनियाभर में जाना जाता है। मीठा, रसीला और गूदेदार आम का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। शायद ही कोई ऐसा हो, जिसे आम खाना पसंद नहीं। गर्मियों में मिलने वाले इस फल की वजह से ही लोग बेसब्री से इस मौसम का इंतजार करते हैं। भारत में आम की कई सारी किस्में (Mango Species) पाई जाती हैं, जिनका अपना अलग स्वाद और खासियत होती है। बेहद स्वादिष्ट और खास इन भारतीय आमों की विदेशों में भी काफी डिमांड है।