Yuzvendra Chahal Birthday भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। चहल को उनके जन्मदिन पर फैंस सोशल मीडिया पर बर्थडे विश कर रहे हैं।चहल ने सबसे पहले अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी 2009 में 34 विकेट लेकर हर किसी को इंप्रेस किया था। वहीं 2011 में वह मुंबई इंडियंस टीम से जुड़े और फिर उन्होंने अपने शानदान प्रदर्शन से भारतीय टीम में जगह बनाई।
नई दिल्ली। Yuzvendra Chahal Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। युजवेंद्र का जन्म 23 जुलाई 1990 को हरियाणा के रोहतक में हुआ था।
चहल का क्रिकेट सफर काफी छोटी उम्र से ही शुरू हो गया था। काफी संघर्षों का सामना करने के बाद उन्होंने कामयाबी हासिल की। ऐसे में आज उनके जन्मदिन के दिन आइए बताते हैं युजवेंद्र चहल के क्रिकेट करियर के पांच बड़े रिकॉर्ड।
Yuzvendra Chahal के क्रिकेट करियर के पांच बड़े रिकॉर्ड्स
1. T20I में बेस्ट बॉलिंग फिगर (Yuzvendra Chahal T20I Best Bowling Figure)
युजवेंद्र चहल ने टी20I क्रिकेट में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए है। उनमें से सबसे यादगार रिकॉर्ड टी20 इंटरनेशनल में भारत की बेस्ट बॉलिंग फिगर का है। साल 2017 को इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने 25 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे।
2. सबसे तेज 50 ODI विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर (Chahal Fastest ODI 50 Wickets Record)
युजवेंद्र चहल वनडे में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर बने। उन्होंने ये उपलब्धि 24वें वनडे मैच खेलते हुए हासिल की और इस दौरान उन्होंने अजीत अगरकर का रिकॉर्ड धराशायी किया।
3. T20I सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले संयुक्त गेंदबाज (Chahal as Joint Most Wickets in a T20I Series)
कुलदीप यादव के साथ ही युजवेंद्र चहल टी20 इंटरनेशनल सीरीज में 14 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं। 18 जनवरी 2019 को उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
4. ODI में भारत की तरफ से बेस्ट बॉलिंग फिगर (Second Best Bowling figure)
युजवेंद्र चहल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2019 में 42 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे। इस दौरान वह वनडे में भारत की तरफ से दूसरे बेस्ट बॉलिंग फिगर हासिल करने वाले गेंदबाज बने।
5. T20I में 6 विकेट हॉल लेने वाले पहले भारतीय स्पिनर ( Chahal is First Indian Spinner to Took 6 Wicket Haul)
युजवेंद्र चहल ने टी20I क्रिकेट में 6 विकेट हॉल लेकर इतिहास रचा। साल 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ चहल ने 6 विकेट लिए और वह टी20 इंटरनेशनल में 6 विकेट लेने वाले पहले भारतीय स्पिनर बने।

