Budget 2024 LIVE: ‘गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों पर सरकार का ध्यान’, बजट भाषण में बोलीं वित्त मंत्री

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लगातार अपना सातवां बजट (Union Budget 2024 Live) पेश कर रहीं हैं, जो 2047 तक विकसित भारत की रूपरेखा तैयार करेगा।

वित्त मंत्री सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने संकेत दिया है कि वह सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को बढ़ावा देने के लिए कदमों की घोषणा करेंगी, जो देश के विकास इंजन का एक हिस्सा हैं। एमएसएमई को राहत मिलने से रक्षा, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) विनिर्माण (Manufacturing) में खास तौर पर वृद्धि की गुंजाइश है।

बजट (Union Budget 2024) पेश होने से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा, “यह बजट अमृत काल का महत्वपूर्ण बजट है। हमारे पास जो पांच साल हैं, यह बजट उस यात्रा की दिशा तय करेगा और साथ ही 2047 में विकसित भारत के सपने को पूरा करने की नींव रखेगा।

Budget 2024 LIVE News Updates;

23 Jul 202411:12:30 AM

Budget 2024 LIVE: 4 अलग-अलग जातियों पर मोदी सरकार का ध्यान: निर्मला सीतारमण

 केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा,”जैसा कि अंतरिम बजट में उल्लेख किया गया है, हमें 4 अलग-अलग जातियों, गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है।

वित्त मंत्री ने आगे कहा कि किसानों के लिए हमने सभी प्रमुख फसलों के लिए उच्च न्यूनतम समर्थन मूल्यों की घोषणा की है, जो लागत पर कम से कम 50 प्रतिशत मार्जिन के वादे को पूरा करते हैं। पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना को 5 साल के लिए बढ़ाया गया, जिससे 80 करोड़ से अधिक लोग लाभान्वित हुए।”

23 Jul 202411:08:55 AM

आम बजट 2024 LIVE: लोकसभा में बजट पेश कर रहीं वित्त मंत्री

 लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश कर रही हैं। उन्होंने बजट पेश करते हुए कहा कि देशवासियों को मोदी सरकार पर भरोसा है। 

23 Jul 202410:44:10 AM

Budget 2024 LIVE: पीएम मोदी पहुंचे संसद भवन

पीएम नरेंद्र मोदी संसद भवन पहुंचे। कुछ ही देर में वित्त मंत्री बजट पेश करने वालीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *