बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेता जहीर इकबाल ने सात साल की डेटिंग के बाद बीते महीने 23 जून को एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की। इसके बाद कपल ने मुंबई के एक बड़े होटल में रिसेप्शन की ग्रैंड पार्टी दी। जहां पूरा बॉलीवुड कपल को बधाई देने पहुंचा था। वहीं अब जहीर के पेरेंट्स ने शादी पर पहली बार रिएक्ट किया है।
नई दिल्ली। बॉलीवुड की दबंग अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेता जहीर इकबाल की इंटरफेथ शादी ने हाल ही में सुर्खियों में जगह बनाई है। हाल ही में कपल अपनी हनीमून के लिए फिलीपींस गया था। जहां से उन्होंने अपनी कई सारी फोटो शेयर की थी। इस शादी के बाद अब पहली बार सोनाक्षी की सास और ससुर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
सोनाक्षी और जहीर की शादी ने न केवल फैंस, बल्कि मीडिया का भी ध्यान आकर्षित किया है। जहां एक तरफ इस जोड़ी को बधाइयां मिल रही हैं, वहीं दूसरी तरफ कई लोग इस इंटरफेथ शादी को लेकर अपनी नाराजगी जता चुके हैं।
सोने के दिल वाली हैं सोनाक्षी
जहीर इकबाल के माता- पिता ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया। जहां दोनों ने अपनी नई नवेली बहू सोनाक्षी सिन्हा की जमकर तारीफ की। गलट्टा इंडिया को दिए इंटरव्यू में दोनों सोनाक्षी सिन्हा को सोने की दिल वाली बताया। उन्होंने कहा ये भी कहा कि जहीर के लिए उन्हें इससे बेहतर लड़की नहीं मिल सकती थी।

