Share Market Open: बजट से एक दिन पहले बाजार में आई गिरावट, सेंसेक्स 300 और निफ्टी 117 अंक लुढ़का

मंगलवार को वित्त मंत्री चालू फाइनेंशियल ईयर के लिए आम बजट पेश करेंगी। आगामी बजट पर शेयर बाजार के निवेशकों ने नजर बनाई हुई है। आज अगर शेयर बाजार की चाल की बात करें तो सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स 301 और निफ्टी 117 अंक की गिरावट के साथ खुला है। शेयर बाजार में आई गिरावट का असर भारतीय करेंसी पर भी पड़ा है।

 नई दिल्ली। 23 जुलाई 2024 (मंगलवार) को चालू वित्त वर्ष के लिए बजट पेश होने वाला है। आज आर्थिक सर्वेक्षण पेश होगा। बजट से एक दिन पहले बाजार में गिरावट देखने को मिली है। जबकि पिछले कारोबारी हफ्ते में शेयर मार्केट अपने उच्चतम स्तर पर पर ट्रेड कर रहे थे।   

आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 301.36 अंक या 0.37 फीसदी की  गिरावट के साथ 80,303.29 अंक पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 117.70 अंक या 0.48 प्रतिशत की गिरकर 24,413.20 अंक पर ट्रेड कर रहा है। 

वैश्विक बाजारों में कमजोर संकेतों की वजह से आज बाजार में गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में भी आई गिरावट का असर भी मार्केट पर पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *