बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर भर्ती 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर परीक्षा तिथियों को घोषित कर दिया गया है। अधिसूचना के मुताबिक परीक्षा का आयोजन राज्य में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 12 एवं 13 अगस्त 2024 को किया जाएगा। एग्जाम से कुछ दिन पहले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।
नई दिल्ली। ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर भर्ती 2024 में आवेदन वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की ओर से इस भर्ती के लिए एग्जाम डेट्स की घोषणा कर दी गई है। एग्जाम तिथि की जानकारी बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है।
अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 12 एवं 13 अगस्त 2024 को संभावित है। प्रशासनिक कारणों के चलते तिथि में परिवर्तन हो सकता है।
एग्जाम से कुछ दिन पूर्व जारी होंगे एडमिट कार्ड
जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए तय तिथियों में आवेदन किया था उनके लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पूर्व बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।

