संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के अध्यक्ष मनोज सोनी ने व्यक्तिगत कारणों के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया है हालांकि अभी तक उनका इस्तीफा यूपीएससी की ओर से स्वीकृत नहीं हुआ है। आपको बता दें कि उन्होंने 16 मई 2023 को यूपीएससी अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया था और उनका कार्यकाल 15 मई 2029 को समाप्त होना था।
नई दिल्ली। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) यूपीएससी के अध्यक्ष मनोज सोनी ने निजी कारणों के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रख्यात शिक्षाविद् मनोज सोनी ने 28 जून 2017 को यूपीएससी आयोग के सदस्य के रूप में पदभार संभाला था। उन्होंने 16 मई 2023 को यूपीएससी अध्यक्ष के रूप में शपथ ली थी। यूपीएससी में अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल 15 मई 2029 को समाप्त होना था।

