जब पहली पत्नी के इश्क में आमिर खान ने पार की थी दीवानगी की हद, बोले- मैं किसी को नहीं दूंगा ऐसा करने की सलाह

आमिर खान (Aamir Khan) अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। लाल सिंह चड्ढा को छोड़ दिया जाए तो उनकी मूवीज का अलग ही फैन बेस है। प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ आमिर खान कई बार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटोर चुके हैं। रीना दत्ता और किरण राव के साथ उनकी लव स्टोरी खासा चर्चा में रही है।

नई दिल्ली। मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान (Aamir Khan) की पर्सनल लाइफ समय-समय पर सुर्खियों में छाई रहती है। एक्टर ने दो शादियां की और दोनों ही पत्नियों से इनका तलाक हो गया। हालांकि, वह अब भी अपनी एक्स वाइफ के संपर्क में हैं। आमिर की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी। एक इंटरव्यू के दौरान आमिर ने बताया कि पहली पत्नी के प्यार में दीवानगी की उन्होंने किस कदर हद पार की थी।

रीना के प्यार में आमिर ने की थी हद पार

फिल्मों में आने से पहले ही आमिर खान (Aamir Khan), रीना दत्ता के इश्क में गिरफ्तार हो चुके थे। वह उन्हें इम्प्रेस करने के लिए हर वो चीज करते थे, जो उन्हें सही लगती थी। सिमी गरेवाल को दिए इंटरव्यू में आमिर खान ने रीना दत्ता को लेकर अपनी दीवानगी का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि रीना को खोने के डर से उन्हें उनसे 19 की उम्र में भाग कर शादी कर ली थी। वह उनके प्यार में इस कदर दीवाने थे कि खून से लेटर लिखा करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *