IND vs SA Final T20 World Cup 2024: बारबाडोस में मौसम का क्या है हाल, बादल मेहरबान या मैदान साफ? जानिए बड़ा अपडेट

South Africa vs India Final: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताबी मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें अब तक इस टूर्नामेंट में अजेय रही हैं। भारत ने सात तो साउथ अफ्रीका ने 8 मैच लगातार जीते हैं।

IND vs SA 2024 T20 WC Final Live Score: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल आज रात 8 बजे इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच बारबाडोस में खेला जाएगा। फाइनल मैच के दौरान बारिश की 51% संभावना है। एक दिन पहले भी ब्रिजटाउन में जमकर बारिश हुई है।

इस बात की संभावना बहुत ज्यादा है कि टॉस के बाद भी मैच समय पर ना शुरू हो पाए। अगर बारिश के चलते यह मैच नहीं हो पाता है तो रिजर्व डे यानी 30 जून को इसी स्टेडियम में फिर खेला जाएगा। भारत दूसरी बार तो साउथ अफ्रीका पहली बार चैंपियन बनने की कोशिश करेंगे।

29 Jun 20246:27:18 PM

IND vs SA Final Live: निशाने पर सुरेश रैना का रिकॉर्ड

 सुपर-8 के आखिरी मैच में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा शतक से चूक गए थे। उन्‍होंने 41 गेंदों पर 92 रन की पारी खेली थी। इंग्‍लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में भारतीय कप्‍तान ने 39 गेंदों पर 57 रन जड़े थे। भारतीय कप्‍तान जिस फॉर्म में हैं वह आसानी से फाइनल में शतक लगा सकते हैं। ऐसे में वह सुरेश रैना के बाद टी20 वर्ल्‍ड कप में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्‍लेबाज बन सकते हैं।

29 Jun 20245:58:06 PM

IND vs SA Final Live: विराट कोहली को पछाड़ सकते हैं रोहित

 टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में रोहित शर्मा अब तक 248 रन बना चुके हैं। टी20 वर्ल्‍ड कप के एक संस्‍करण में सबसे ज्‍यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। विराट कोहली ने टी20 वर्ल्‍ड कप 2014 में 319 रन बनाए थे। ऐसे में अगर आज रोहित शर्मा 72 रन बनाते है तो विराट कोहली का यह रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे।

29 Jun 20245:28:16 PM

IND vs SA Final Live: आईसीसी फाइनल में भारतीय टीम का प्रदर्शन

साल 1983: जीता बनाम वेस्‍टइंडीज (विश्‍व कप)
साल 2000 – हारा बनाम न्‍यूजीलैंड (चैंपियंस ट्रॉफी)
साल 2002 – संयुक्‍त विजेता बनाम श्रीलंका (चैंपियंस ट्रॉफी)
साल 2003 – हारा बनाम ऑस्‍ट्रेलिया (विश्‍व कप)
साल 2007 – जीता बनाम पाकिस्‍तान (टी20 वर्ल्‍ड कप )
साल 2011 – जीता बनाम श्रीलंका (विश्‍व कप)
साल 2013 – जीता बनाम इंग्‍लैंड (चैंपियंस ट्रॉफी)
साल 2014 – हारा बनाम श्रीलंका (टी20 वर्ल्‍ड कप )
साल 2017 – हारा बनाम पाकिस्‍तान (चैंपियंस ट्रॉफी)
साल 2021 – हारा बनाम न्‍यूजीलैंड (विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप)
साल 2023 – हारा बनाम ऑस्‍ट्रेलिया (विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप))
साल 2023 – हारा बनाम ऑस्‍ट्रेलिया (वनडे विश्‍व कप)

29 Jun 20244:40:54 PM

IND vs SA Final Live: साउथ अफ्रीका की संभावित प्‍लेइंग 11

 क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज शम्सी।

29 Jun 20244:22:05 PM

IND vs SA Final Live: भारत की संभावित प्‍लेइंग 11

 रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

29 Jun 20243:44:11 PM

IND vs SA Final Live: राहुल द्रविड़ के लिए चला है कैंपेन

 भारतीय टीम मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के लिए सोशल मीडिया पर एक कैंपेन चल रहा है। ##DOITFRODRAVID।, रोहित शर्मा चाहेंगे की फाइनल जीतकर वह राहुल द्रविड़ को एक यादगार विदाई दें। 

29 Jun 20243:44:08 PM

IND vs SA Final Live: भारतीय टीम द्रविड़ को देना चाहेगी जीत की विदाई

 भारतीय टीम मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को जीत की विदाई देना चाहेगी। दरअसल, मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल का यह आखिरी मैच है। इसके बाद राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा।

29 Jun 20243:02:06 PM

IND vs SA Final Live: भारत की जीत को फैंस पहुंचे मंदिर

 फाइनल में भारत की जीत के लिए फैंस ने मंदिर में पूजा अर्चना की। प्रयागराज के संगम घाट पर क्रिकेट फैंस ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। वहीं, कानपूर में देवी में मंदिर में क्रिकेट फैंस ने पूजा की।   

29 Jun 20242:33:19 PM

IND vs SA Final Live: कैसा रहा है फाइनल में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

 रोहित शर्मा ने बतौर खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले दो बार फाइनल खेला है। इस दौरान 140 की स्ट्राइक रेट से कुल 56 रन बनाए हैं। 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में 16 गेंद पर 30 रन बनाए थे। 2014 के टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 29 रन की पारी खेली थी। 

29 Jun 20241:55:26 PM

IND vs SA T20 WC Final: भारत टीम में हो सकता है बदलाव

 रोहित शर्मा फाइनल मैच में बदलाव कर सकते हैं। मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज शिवम दुबे की जगह संजू सैमसन या यशस्वी जायसवाल को मौका मिल सकता है। टूर्नामेंट में शिवम दुबे से गेंदबाजी नहीं कराई जा रही है। इसके चलते संभवतः रोहित शर्मा टीम में बदलाव कर सकते हैं। 

29 Jun 20241:28:19 PM

ND vs SA Final Live: भारत और साउथ हेड-टू-हेड

  टी20 क्रिकेट में भारत का दक्षिण अफ्रीका पर पलड़ा भारी है। दोनों के बीच कुल 26 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत को 14 और अफ्रीका को 11 में जीत मिली है। वहीं, एक मैच बेनतीजा रहा है। टी20 वर्ल्ड कप में भी भारत का दक्षिण अफ्रीका पर दबदबा है। दोनों टीमें 6 बार आमने-सामने हुई है जिनमें चार मैच भारत ने जीते हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका को दो मैचों में जीत मिली है।

29 Jun 20241:11:33 PM

T20 WC Final Live Score: विराट कोहली पर होगी सभी की निगाहें

 भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। अभी तक खेले 7 मैच में कुल 75 रन बनाए हैं। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा गजब के फार्म में है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेल चुके हैं। 

29 Jun 20241:07:22 PM

IND vs SA T20 WC Final: बारबाडोस में बारिश की संभावना

 भारत और साउथ अफ्रीका के बीच फाइनल मुकाबला बारबाडोस के केंसिंगस्टन ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा। जिस वक्त मैच शुरू होगा उस वक्त 51 प्रतिशत बारिश की संभावना है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *