Paris Olympics 2024 Day 7 Live Updates: पेरिस ओलंपिक 2024 के सातवें दिन भारत के दो और मेडल जीतने का मौका है। मनु भाकर की नजर मेडल की हैट्रिक पर होगी। वहीं, लक्ष्य सेन से भी पूरे देश को मेडल की आस है। तीरंदाजी और जूडो में भी भारतीय एथलीट्स के पास शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतने का मौका है।
निशानेबाजी स्वप्निल कुसाले ने देश को छठे दिन ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। उनसे पहले मेडल शूटिंग में स्टार मनु भाकर, सरबजोत सिंह ने भी ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए हैं।
वहीं, 2 अगस्त यानी शुक्रवार को भारत को दो और मेडल मिलने की उम्मीद है।मनु भाकर शूटिंग के 25 मीटर पिस्टल इवेंट में दोपहर 12:30 बजे से हिस्सा लेंगी। इस इवेंट में उनके साथ ईशा सिंह भी भाग लेने वाली हैं। मनु की नजर मेडल की हैट्रिक करने पर होगी।
भारतीय शटलर लक्ष्य सेन ने अभी तक पेरिस ओलंपिक 2024 में शानदार परफॉर्म किया है। अब वह क्वार्टर फाइनल मैच में ताइवान के शटलर चाउ टिएन चेन से भिड़ेंगे और उन्हें हराकर वह सेमीफाइनल में पहुंचना चाहेंगे।
2 Aug 202410:40:11 AM
क्या भारतीय तीरंदाज दिखा पाएंगे कमाल
भारतीय तीरंदाजों ने इस ओलंपिक में कुछ खास नहीं किया है। अभी तक सभी इवेंट में वह सेमीफाइनल तक में नहीं पहुंच सके। आज भारतीय तीरंदाजों को मिक्स्ड टीम इवेंट में उतरना है और उम्मीद है कि वह यहां अच्छा करेंगे।
मिक्सड टीम एलिमिनेशन राउंड (अंकिता भक्त/धीरज बोम्मदेवरा बनाम डायनांदा चोइरुनिसा-आरिफ पंगेस्टु)- दोपहर 1:19 बजे
मिक्स टीम क्वार्टर फाइनल: शाम 5:45 बजे
मिक्स टीम सेमीफाइनल: शाम 7:01 बजे
मिक्स टीम कांस्य मेडल मैच: शाम 7:54 बजे
मिक्स टीम गोल्ड मेडल मैच – रात 8:13 बजे
2 Aug 20249:53:20 AM
Paris Olympics Live: हॉकी में भारत का ऑस्ट्रेलिया से सामना
भारतीय मेंस हॉकी टीम को बेल्जियम से हार झेलनी पड़ी और आज हॉकी टीम का ग्रुप चरण में ऑस्ट्रेलिया से सामना है। ये मुकाबला शाम 4 बजकर 45 मिनट से शुरू होगा।
2 Aug 20249:38:04 AM
Olympics 2024 Day 7 Live: कितने बजे से खेला जाएगा मनु भाकर का मेडल मैच?
पेरिस ओलंपिक 2024 के सातवें दिन मनु भाकर शूटिंग के 25 मीटर पिस्टल इवेंट में दोपहर 12.30 बजे से हिस्सा लेंगी। इस इवेंट में उनके अलावा ईशा सिंह भी हिस्सा ले रही है। मनु भाकर से पूरे देश को चौथे मेडल की आस है।
2 Aug 20248:04:06 AM
Olympics 2024 Day 7 Live: तीरंदाजी में भारत का शेड्यूल
- मिक्स टीम एलिमिनेशन राउंड (अंकिता भक्त/धीरज बोम्मदेवरा बनाम डायनांदा चोइरुनिसा-आरिफ पंगेस्टु)- 1:19 PM
- मिक्स टीम क्वार्टर फाइनल: 5:45 PM
- मिक्स टीम सेमीफाइनल: शाम 7:01 PM
- मिक्स टीम कांस्य मेडल मैच: शाम 7:54 PM
- मिक्स टीम गोल्ड मेडल मैच – रात 8:13 PM
2 Aug 20247:53:29 AM
Olympics 2024 Day 7 Live: गोल्फ में भारत का आज का शेड्यूल
- गोल्फ- मेंस इंडिविजुअल स्ट्रोकप्ले R2- शुंभकर शर्मा, गगनजीत भुल्लर
2 Aug 20247:49:15 AM
Paris Olympics 2024 Day 7 Live: पेरिस ओलंपिक 2024 का सातवां दिन (शूटिंग शेड्यूल)
Indias Schedule for Day 7 Paris Olympics 2024 Shooting
- 12:30 PM- महिला 25 मीटर पिस्टर क्वालिफिकेशन- मनु भाकर, ईशा सिंह
- 1:00 PM- विमंस 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन फाइनल
- 01:00 PM- मेंस स्कीट क्वालिफिकेशन पहला दिन (अनंतजीत सिंह नरूका)
2 Aug 20247:37:35 AM
Olympics 2024 Day 7 Live: भारत जीत सकता है दो और मेडल
पेरिस ओलंपिक 2024 के सातवें दिन भारत के पास कुल 2 मेडल आ सकते हैं। आज एक बार फिर मनु भाकर एक्शन में दिखाई देंगी। बता दें कि पेरिस ओलंपिक के 6 दिन पूरे हो चुके हैं और अब तक भारत ने तीन ब्रॉन्ज मेडल जीते है।
1 Aug 202411:04:59 PM
Olympics 2024 Day 6 Live: प्री क्वार्टर फाइनल में हारीं पीवी सिंधु
पीवी सिंधु को 16वें राउंड में चीन की हे बिग्न जिओ के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। चीनी एथलीट ने सिंधू को 21-19, 21-14 से मात दी। दूसरे गेम में सिंधु ने शुरुआत से ही बढ़त बना ली थी। हालांकि, चीनी खिलाड़ी ने जल्द ही 2-2 की बराबरी कर ली। इसके बाद चीनी खिलाड़ी ने लगातार बढ़त हासिल की। सिंधू ने वापसी का प्रयास किया, लेकिन यह काफी नहीं था।