Bigg Boss OTT 3: ‘गांव की लड़कियां…’, Shivani ने पौलमी दास को दिया धक्का, शो से चली जाएंगी एक्ट्रेस?

Bigg Boss OTT 3 के घर में कंटेस्टेंट्स के बीच खूब गहमा-गहमी का माहौल बना हुआ है खासकर पौलमी दास (Poulomi Das) और शिवानी कुमारी (Shivani Kumari) के बीच। शुरू से ही दोनों के बीच झगड़े हो रहे हैं। वीकेंड का वार में पौलमी और शिवानी की लड़ाई ने और गंदा रूप ले लिया। बिग बॉस का नया प्रोमो सामने आया है।

 नई दिल्ली। विवादित शो बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़ा न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता है। इन दिनों बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 (Bigg Boss OTT Season 3) का घर जंग का मैदान बना हुआ है। कभी रणवीर शौरी की विशाल पांडे के साथ लड़ाई हो रही है तो कभी साई केतन राव का लव कटारिया के साथ तू-तू मैं-मैं हो रही है।

यही नहीं, बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में दो और कंटेस्टेंट्स हैं जिनकी आपस में जरा भी नहीं बन रही है और ये हैं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शिवानी कुमारी (Shivani Kumari) और टीवी एक्ट्रेस पौलमी पोलो दास (Poulomi Polo Das)। शुरू से ही दोनों के बीच आए दिन झगड़े हो रहे हैं। एक बार फिर उनके बीच जंग छिड़ गई है। पौलमी ने तो शो से जाने तक की बात कह दी है।

शिवानी कुमारी ने पौलमी को दिया धक्का

दरअसल, हुआ यूं कि एक टास्क के दौरान शिवानी कुमारी ने पौलमी दास को धक्का दे दिया, जिसके बाद वह चिढ़ गईं और कहा कि वह शो से जाना चाहती हैं। उन्होंने शिवानी को खरी-खोटी भी सुनाई और बदले में इन्फ्लुएंसर ने भी उन्हें खूब सुनाया। इसका प्रोमो भी जियो सिनेमा के सोशल मीडिया हैंडल पर सामने आया है।

पौलमी-शिवानी के बीच गंदी लड़ाई

क्लिप में देखा जा सकता है कि एक टास्क के दौरान पौलमी दास और शिवानी कुमारी एक साथ दौड़े। तभी शिवानी ने उन्हें जोरदार धक्का दे दिया और वह गिर गईं। उन्होंने गुस्से में कहा कि शिवानी ने उन्हें धक्का दिया है। पौलमी ने कहा, “मुझे माफ कीजिएगा। मैं इस शो से बाहर हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *