अगर आप भी मानसून सीजन में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इस मौसम में घूमने जाने से पहले हमें कुछ खास बातों का ख्याल रखना चाहिए। इन बातों का ध्यान रखने से आपका सफर आसान और सुरक्षित बनेगा। तो आइए जानते हैं कि मानसून में ट्रैवल करते समय (Monsoon Travel Tips) किन जरूरी बातों का ख्याल रखना चाहिए।
नई दिल्ली। Monsoon Travel Tips: मानसून ने दस्तक दे दी है। इसी के साथ झमाझम बारिश में चाय और पकौड़ों का आनंद लेने का भी मौसम आ गया है। वैसे तो, बारिश के मौसम में ज्यादातर घर की बालकनी से बारिश का मजा लेने लोग पसंद करते हैं, लेकिन कुछ लोग बरसात में घूमने का भी प्लान बना लेते हैं। अब ऐसे में अगर आपका भी कहीं घूमने जाने का प्लान है, तो आपको कुछ जरूरी बातों का ख्याल रखना चाहिए, ताकि आपके सफर में कोई बाधा न आए और आपका उसका लुत्फ उठा सकें। आइए जानें मानसून में घूमने जाने का प्लान बनाते वक्त किन बातों का ख्याल रखना चाहिए।
हमेशा छाता लेकर बाहर निकलें
मानसून सीजन में कब बादल बरस जाएं, इसका कोई भरोसा नहीं होता। इसलिए घर से बाहर निकलने से पहले अपने साथ एक छाता जरूर रख लें, क्योंकि कब इसकी जरूरत पड़ जाएगी, इसका पता भी नहीं चलता। इसलिए अपने साथ छाता जरूर रखें। आप चाहें, तो छाते की जगह रेनकोट भी कैरी कर सकते हैं। इससे भी आप बारिश में भिगने से बच जाएंगे।

