गर्मियों में तले-भुने स्नैक्स कर सकते हैं पेट खराब, ऐसे में इन हेल्दी Snacks को करें खानपान में शामिल

भारत में नमकीन और मीठे स्नैक्स के इतने ऑप्शन्स हैं जिन्हें खाते-खाते थक जाएंगे पर पकवान नहीं खत्म होने वाले लेकिन बात जब हेल्दी स्नैक्स की हो तो इनके लिमिटेड ऑप्शन्स ही बचते हैं। गर्मियों में बहुत तीखा मसालेदार खाना पाचन संबंधी परेशानियों की वजह बन सकता है। ऐसे में आप इन हेल्दी ऑप्शन्स को कर सकते हैं खानपान में शामिल।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में नमकीन और मीठे स्नैक्स की बात करें, तो समोसा और जलेबी टॉप पर हैं। समोसे का क्रेज तो ऐसा है कि खास मौकों की दावत इसके बिना अधूरी सी लगती है। मीठे में भले ही आज केक, पेस्ट्री, डोनट्स के ऑप्शन्स आ चुके हैं, लेकिन उनमें जलेबी जैसी बात कहां, लेकिन रोजाना इन्हें खाना पॉसिबल नहीं। कैलोरी से भरपूर ये दोनों स्नैक्स मोटापा, कोलेस्ट्रॉल और शुगर जैसी कई समस्याएं बढ़ा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *