इस वर्ष नहीं आएगी टॉपर्स लिस्ट। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) की ओर से इस वर्ष 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 7 मार्च से 30 मार्च 2024 तक किया गया था जिसके बाद बोर्ड की ओर से स्टूडेंट्स की कॉपियों की जांच पूरी कर ली गई है। बोर्ड की ओर से अब आरबीएसई 10th रिजल्ट (RBSE Rajasthan Board 10th Result 2024 Live Update) जल्द ही जारी किया जा सकता है।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान बोर्ड 10वीं बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले 9 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया था जिनको अब अपने नतीजे जारी होने का बेसब्री से इंतजार है जो जल्द ही खत्म होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स एवं सूत्रों के मुताबिक Rajasthan Board 10th Result 27 मई से 30 मई तक (मई माह के अंतिम सप्ताह) जारी हो सकते हैं। नतीजों को लेकर बोर्ड की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर डेट एवं समय का एलान कभी भी किया जा सकता है। राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट की घोषणा होते ही स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर या एसएमएस के माध्यम से नतीजे चेक कर सकेंगे।

