SRH vs RR Qualifier-2: हैदराबाद और राजस्थान के मैच में इन पांच खिलाड़ियों पर रहेगी सभी की निगाहें, दो ने तो मचा रखी है तबाही

SRH vs RR Qualifier-2 दोनों ही टीमों में दमदार खिलाड़ी मौजूद हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने रिकॉर्ड साझेदारियां की है तो वहीं राहुल त्रिपाठी ने क्वालीफायर-1 में अर्धशतकीय पारी खेली थी। राजस्थान के लिए रियान पराग संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल ने रन बनाए। इस मैच में इन पांच खिलाड़ियों पर सभी की निगाह रहेगी।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल के 17वें सीजन के अब सिर्फ 2 मुकाबले बचे हैं। 24 मई को चेन्नई के चेपॉक मैदान पर खेले जाने वाले क्वालीफायर-2 में सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स से होगी। इस मुकाबले से तय होगा कि कौन 26 मई को केकेआर से फाइनल में भिड़ेगा।

इस सीजन राजस्थान टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है, जिसमें लीग स्टेज के दौरान उन्होंने 14 में से 8 मुकाबले अपने नाम किया। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने 14 मैच में 8 मुकाबले जीते हैं, जबकि पांच गंवाए। एक मुकाबला बारिश चलते रद्द हो गया। राजस्थान का भी आखिरी लीग मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *