mbose.in, Meghalaya Board SSLC, HSSLC Arts Result 2024 LIVE: मेघालय बोर्ड एसएसएलसी और एसएसएसएलसी आर्ट्स स्ट्रीम रिजल्ट 2024 की ऑनलाइन मार्कशीट आज जारी कर दी जाएगी. छात्र, बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर की मदद से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे. हालांकि, ओरिजनल मार्कशीट के लिए छात्रों को थोड़ा इंतजार करना होगा. क्योंकि छात्रों को ओरिजनल मार्कशीट संबंधित स्कूल से ही मिलेगी.
Meghalaya Board MBOSE SSLC, HSSLC Arts Result 2024 LIVE: मेघालय 10वीं (SSLC) और 12वीं आर्ट्स (HSSLC Arts) रिजल्ट 2024 आज जारी होने वाला है. जो छात्र, मार्च-अप्रैल 2024 में आयोजित हुई मेघालय बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे कुछ ही देर में बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mbose.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे. रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर की जरूरत होगी.
दरअसल, मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBOSE) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिस जारी कर जानकारी दी थी कि मेघालय बोर्ड 10वीं और 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट शुक्रवार, 24 मई 2024 को जारी किया जाएगा. मेघालय बोर्ड एचएसएसएलसी परीक्षा 2024 1 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित की गई थी, जबकि एमबीओएसई एसएसएलसी कक्षा 10 परीक्षा 15 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजित की गई थी.

