अंबाला-दिल्ली-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बस (Ambala Road Accident) दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों का अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल में इलाज जारी है। हादसा दो वाहनों की जबरदस्त टक्कर के कारण हुआ। वाहनों के बुरी तरह से परखच्चे उड़ गए। जानकारी के अनुसार ट्रैवलर में सवार लोग वैष्णो देवी दर्शन के लिए जा रहे थे
एएनआई, अंबाला। Ambala Road Accident: हरियाणा में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अंबाला-दिल्ली-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों का अंबाला कैंट (Ambala Accident News) के सिविल अस्पताल में इलाज जारी है। हादसा दो वाहनों की जबरदस्त टक्कर के कारण हुआ। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के चलते वाहनों के बुरी तरह से परखच्चे उड़ गए।