22 जुलाई 2024 से सावन माह की शुरुआत हो चुकी है जो 19 अगस्त को समाप्त होगा। इस महीने में हरा रंग का बहुत महत्व होता है। हरा रंग प्रकृति के साथ प्रेम और खुशी का प्रतीक माना जाता है। महिलाएं अपने साजो- श्रृंगार में खासतौर से इस रंग का इस्तेमाल करती हैं। ग्रीन कलर के सबसे ज्यादा शेड्स होते हैं।
नई दिल्ली। भोले की भक्ति के लिए खास सावन माह की शुरुआत 22 जुलाई से हो चुकी है। सावन माह में भगवान शिव की पूजा का खास महत्व होता है। भक्तगण पूरे विधि-विधान के साथ उनकी पूजा करते हैं, जल चढ़ाते हैं और उनके लिए उपवास भी रखते हैं। ऐसा माना जाता है कि सावन में भगवान शिव की पूजा करने से सभी इच्छाएं पूरी होती हैं और कुंवारी कन्याओं को मनचाहा वर मिलता है।
पूजा, व्रत के साथ Sawan में हरे रंग का भी बहुत महत्व है। महिलाएं खासतौर से हरे रंग की कपड़े पहनती हैं। माना जाता है कि इससे उन पर भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा बनी रहती है। हरा रंग प्रकृति को दर्शाता है। इसके अलावा यह खुशी का भी प्रतीक माना जात है। मन को प्रसन्न करने के साथ हरा रंग आंखों को भी सुकून देता है। क्या आप जानते हैं मनुष्य की आंखें अन्य रंगों की तुलना में ग्रीन के सबसे ज्यादा शेड्स देख सकती हैं और पहचान सकती हैं। सावन का महीना बेस्ट है ग्रीन के इन शेड्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने के लिए। लुक में वैराइटी भी आएगी और मां पार्वती की कृपा भी बनी रहेगी।
फॉरेस्ट ग्रीन
फॉरेस्ट ग्रीन इस कलर का ब्राइट शेड है। जो डार्क ओशियन ग्रीन फैमिली से जुड़ा हुआ है। गोल्ड, बेज, मस्टर्ड, पेस्टल पिंक के साथ ये शेड बहुत ही खूबसूरत लगता है।

