Economic Survey 2024: वित्त मंत्री ने लोकसभा में पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण 2024, 6.5 से 7 फीसदी की दर से विकास दर का जताया गया अनुमान

लोकसभा में करीब 12.30 बजे आर्थिक सर्वे (Economic Survey) पेश किया जाएगा। आम बजट से एक दिन पहले आर्थिक सर्वेक्षण संसद में लाया जाता है।

23 जुलाई 2024 को यूनियन बजट (Budget 2024) लेकर आने वाली है। आम बजट से ठीक एक दिन पहले सरकार संसद में आर्थिक सर्वे (Economic Survey) पेश करती है। वित्त  मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में आर्थिक सर्वे पेश कर दिया है। करीब दोपहर 2 बजे राज्यसभा में इसे रखा जाएगा। आर्थिक सर्वे में सरकार के खर्चों से लेकर कमाई तक का ब्योरा दिया जाएगा।

22 Jul 202412:46:15 PM

Economic Survey 2024: महंगाई दर में आ सकती है कमी

 आर्थिक सर्वे के अनुसार सामान्य मानसून की उम्मीदें, आयात की वैश्विक कीमतों में नरमी से महंगाई में नरमी आने की उम्मीद है।

22 Jul 202412:43:46 PM

Economic Survey 2024: बेरोजगारी दर में गिरावट

आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार कोरोना महामारी के बाद भारत की सालाना बेरोजगारी दर में गिरावट देखने को मिली है। पिछले कारोबारी साल यानी मार्च 2024 तक 15+ आयु वर्ग के लिए शहरी बेरोजगारी दर 6.7 फीसदी हो गई है।

22 Jul 202412:41:43 PM

Economic Survey 2024: एमपीसी पर पड़ सकता है असर

 भू-राजनीतिक संघर्षों में वृद्धि का असर आरबीआई की मौद्रिक नीति रुख पर पड़ सकता है: आर्थिक सर्वेक्षण

22 Jul 202412:38:52 PM

Economic Survey 2024: उज्ज्वल है फाइनेंशियल सेक्टर

आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया है कि भारत के वित्तीय क्षेत्र का परिदृश्य उज्ज्वल दिखाई दे रहा है। 

22 Jul 202412:36:44 PM

Economic Survey 2024: अच्छी रही आर्थिक वृद्धि

आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार कि अनिश्चित वैश्विक आर्थिक प्रदर्शन के बावजूद घरेलू विकास चालकों ने FY24 में आर्थिक वृद्धि का समर्थन किया।

22 Jul 202412:35:02 PM

Economic Survey 2024: कितने तेजी से दौड़ेगी देश की अर्थव्यवस्था

आर्थिक सर्वे के अनुसार वित्त वर्ष 2025 में अर्थव्यवस्था 6.5 से 7 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है।

22 Jul 202412:33:08 PM

Economic Survey 2024: 3 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

 वित्त मंत्रालय ने रविवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ. वी. अनंत नागेश्वरन लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 पेश होने के बाद दोपहर में मीडिया को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *