जेम्स एंडरसन के संन्यास लेने के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की प्लेइंग-11 में आए मार्क वुड ने अपनी तूफानी गेंदबाजी का मुजायरा तो पेश किया लेकिन वह कारगर साबित नहीं हुए। टेस्ट मैच के तीसरे दिन वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने अच्छा खेल दिखाया और मजबूत स्कोर तक टीम को पहुंचा दिया। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक विंडीज इंग्लैंड से 65 रन पीछे है।
नई दिल्ली। मार्क वुड ने शुक्रवार को ट्रेंट ब्रिज में वेस्टइंडीज के विरुद्ध दूसरे टेस्ट मैच के दौरान घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के गेंदबाज की ओर से सबसे तेज टेस्ट ओवर फेंककर इतिहास रच दिया। हालांकि, इसके बावजूद वेस्टइंडीज ने दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक केवम हॉज और एलिक एथानाजे की चौथे विकेट के लिए 175 रनों की दमदार साझेदारी के दम पर पांच विकेट के नुकसान पर 351 रन बना लिए।
वेस्टइंडीज अब दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में इंग्लैंड से केवल 65 रन पीछे रह गया है। इससे पहले इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 416 रन बनाए थे। हॉज ने 171 गेंदों का सामना करते हुए 19 चौकों की मदद से 120 रन बनाए। एलिक ने 99 गेंदों का सामना कर 10 चौके और एक छक्का मारा।

