ICSI CSEET July Result 2024: आज घोषित होगा आईसीएसआई सीएसईईटी रिजल्ट जुलाई सेशन का रिजल्ट, लिंक icsi.edu पर होगा एक्टिव

इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज (ICSI) की ओर से CSEET July 2024 सेशन का रिजल्ट आज दोपहर 2 बजे घोषित किया जाना है। रिजल्ट जारी होते ही अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर लॉग इन डिटेल दर्ज करके परिणाम जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स ध्यान रखें कि मार्कशीट केवल आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। संस्थान की तरफ से उन्हें इसकी फिजिकल कॉपी जारी नहीं की जाएगी।

नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज (ICSI) की ओर से कंपनी सेक्रेटरी एक्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) 2024 जुलाई सेशन का एग्जाम 6 से 8 जुलाई 2024 तक किया गया था जिसके बाद आज यानी 20 जुलाई को दोपहर 2 बजे आईसीएसआई की ओर से CSEET Result 2024 July का रिजल्ट घोषित कर दिया जायेगा। नतीजे ऑनलाइन माध्यम से ICSI की ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जारी किया जायेगा। परिणाम घोषित होते ही अभ्यर्थी लॉग इन डिटेल दर्ज करके परिणाम की जांच कर पायेंगे।

आईसीएसआई की ओर से नतीजों को लेकर नोटिफिकेशन पहले ही जारी किया जा चुका है। इसके मुताबिक रिजल्ट घोषित घोषणा होते ही अभ्यर्थी तुरंत ही ई-रिजल्ट- मार्क्स स्टेटमेंट डाउनलोड कर सकेंगे। स्टूडेंट्स ध्यान रखें कि मार्कशीट केवल आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। संस्थान की तरफ से उन्हें इसकी फिजिकल कॉपी जारी नहीं की जाएगी।

इन स्टेप्स से डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट

  • सीएसईईटी आधिकारिक वेबसाइट, icsi.edu पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर ही एक्टिव लिंक पर क्लिक करें। 
  • नये पेज पर स्टूडेंट्स लॉग इन क्रेडेंशियल (रोल नंबर, आदि) की डिटेल भरकर सबमिट करें। 
  • अब आप अपना CSEET Result 2024 ‘फॉर्मल ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट’ डाउनलोड और प्रिंट कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *