नौकरी के साथ करना चाहते हैं MBA, ये हैं QS रैंकिंग में देश और दुनिया के टॉप मैनेजमेंट कॉलेज

वैश्विक स्तर पर विश्वविद्यालयों की विभिन्न कटेगरी (जैसे – मैनेजमेंट इंजीनियरिंग मेडिकल आदि) में रैंकिंग जारी करने वाले Quacquarelli Symonds (QS) ने एग्जीक्यूटिव मैनेजमेंट प्रोग्राम कराने वाले विश्व भर के संस्थानों की ताजा रैंकिंग (QS Executive MBA Ranking 2024) जारी की है। इस रैंकिंग के अनुसार भारतीय प्रबंध संस्थान (IIM) बैंगलोर द्वारा संचालित एग्जीक्यूटिव MBA देश का सर्वश्रेष्ठ प्रोग्राम है।

नई दिल्ली। यदि आप कोई सरकारी नौकरी कर रहे हैं या किसी निजी कंपनी में जॉब कर रहे हैं और इसके साथ ही मैनेजमेंट की पढ़ाई भी करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। वैश्विक स्तर पर विश्वविद्यालयों की विभिन्न कटेगरी (जैसे – मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग, मेडिकल, आदि) में रैंकिंग जारी करने वाले Quacquarelli Symonds (QS) ने एग्जीक्यूटिव मैनेजमेंट प्रोग्राम (MBA) कराने वाले संस्थानों की ताजा रैंकिंग जारी की है। इस रैंकिंग के अनुसार भारतीय प्रबंध संस्थान (IIM) बैंगलोर द्वारा संचालित एग्जीक्यूटिव MBA देश का सर्वश्रेष्ठ प्रोग्राम है।

QS एग्जीक्यूटिव MBA रैंकिंग 2024 में IIM बैंगलोर की रैंकिंग वैश्चिक स्तर पर 41वीं है और यह देश के कॉलेजों में यह टॉप रैंकिंग है। यह पिछले वर्ष के 43वें पायदान से इस बार बेहतर है। दूसरी तरफ इस रैंकिंग में इंडयन स्कूल ऑफ बिजनेस के एग्जीक्यूटिव MBA की रैंकिंग वैश्विक स्तर पर 101-110 है जिसका देश में दूसरा स्थान है। हालांकि, इस कॉलेज की रैंकिंग भी पिछले साल 100वीं थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *