नए टी20 कप्तान को ही कर दिया वनडे टीम से बाहर, जिम्बाब्वे में फ्लॉप रहने को मिली तवज्जो, गौतम गंभीर का ये फैसला क्या कहता है?

भारतीय क्रिकेट टीम को नया टी20 कप्तान मिल गया है। नए कोच गौतम गंभीर और सेलेक्टर्स ने सूर्यकुमार यादव को ये जिम्मेदारी सौंपी है। लेकिन सूर्यकुमार को वनडे टीम में जगह नहीं मिली है। वहीं जिम्बाब्वे दौरे पर फ्लॉप रहने वाले रियान पराग को दोनों टीमों में जगह मिली है। टीम मैनेजमेंट के इस फैसले में अतीत से सबक लेकर आगे की तैयारी करने की झलक दिखती है।

 नई दिल्ली। टीम इंडिया को नया टी20 कप्तान मिल गया है। टी20 वर्ल्ड कप-2024 के बाद रोहित शर्मा ने क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप से संन्यास से लिया था। इसके बाद से ही सभी को इंतजार था कि टी20 में टीम का अगला कप्तान कौन होगा। पहले इस रेस में हार्दिक पांड्या का नाम सबसे आगे था जो वर्ल्ड कप के दौरान उप-कप्तान थे, लेकिन यकायक इस मामले में सूर्यकुमार यादव आगे निकल गए। हैरानी वाली बात है ये है कि जिस खिलाड़ी पर भरोसा जता सेलेक्टर्स और नए कोच गौतम गंभीर ने टी20 कप्तानी उसे सौंपी, उसी खिलाड़ी को वनडे टीम में जगह तक नहीं मिली।

अब एक और बात पर गौर करते हैं। हाल ही में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे का दौरा किया था। इस दौरे पर कई युवा खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका मिला था। उनमें से ही एक थे रियान पराग। पराग ने दो मैच खेले, लेकिन वह सफल नहीं रहे। पहले मैच में दो रन और दूसरे मैच में 22 रन बनाकर वह भारत लौट आए। हैरानी की बात ये है कि रियान पराग को श्रीलंका दौरे के लिए टी20 टीम में तो चुना गया है, साथ ही वनडे टीम में भी उनका नाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *