चार साल तक शादीशुदा रिश्ते में रहने के बाद नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya Natasa Stankovi Separation) ने अलग होने का एलान कर दिया है। इस बीच हार्दिक का वो बयान वायरल हो रहा है जब उन्होंने पहली बार नताशा से मिलने का जिक्र किया था। जानिए क्रिकेटर और एक्ट्रेस की पहली मुलाकात कहां और कैसे हुई थी।
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) और इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) अब अलग हो चुके हैं। महीनों से कपल के अलग होने के कयास लग रहे थे। गुरुवार को हार्दिक और नताशा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने अलग होने की घोषणा की।
नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक ने साल 2020 में शादी की थी और उनका एक बेटा है, जिसका नाम अगस्त्य है। अचानक सगाई और फिर सिंपल वेडिंग के बाद दोनों ने 2022 में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से ग्रैंड वेडिंग की थी।
अलग होने की खबरें आने के बाद से ही हार्दिक पांड्या का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनकी नताशा से पहली मुलाकात कैसी थी। क्रिकेट कमेंटेटर हर्ष भोगले के साथ बातचीत में खुद हार्दिक ने एक इंटरव्यू में अपनी पहली मुलाकात का जिक्र किया था। क्रिकेटर ने कहा था कि पहली बार जब नताशा ने उन्हें देखा था, तो क्या सोचा था।

