विश्वभर में Windows पर काम करने वाले सिस्टम को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। Microsoft के सर्वर ठप होने की वजह से दुनियाभर में बैंक से लेकर एयरलाइन्स तक की सर्विसेस बाधित हुई हैं। सर्वर समस्या की वजह से दुनियाभर में विमान सेवाएं प्रभावित हुई है। इंडिगो ने कहा कि तकनीकी खराबी की वजह से विमान सेवाएं प्रभावित हुई है।
नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट के क्लाउड में गड़बड़ी आई है। इससे दुनियाभर की एयरलाइंस के साथ इसका इस्तेमाल करने वाले सभी कारोबार ठप हो गए हैं। सर्वर समस्या की वजह से दुनियाभर में विमान सेवाएं प्रभावित हुई है। इंडिगो ने कहा कि तकनीकी खराबी की वजह से विमान सेवाएं प्रभावित हुई है। कई कंपनियों के विमान उड़ान नहीं भर पा रहे हैं।
विश्वभर में Windows पर काम करने वाले सिस्टम को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। Microsoft के सर्वर ठप होने की वजह से दुनियाभर में बैंक से लेकर एयरलाइन्स तक की सर्विसेस बाधित हुई हैं।
ऑस्ट्रेलिया सरकार ने बुलाई आपातकालीन बैठक
अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों में विमान सेवाएं प्रभावित हुई हैं। कई एयरपोर्ट पर चेक-ईन सेवाएं बंद हो चुकी हैं। सबसे ज्यादा अमेरिकी एयरलाइंस सर्विस पर असर पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया सरकार ने आपातकाल बैठक बुलाई है। ब्रिटिश समाचार चैनल स्काई न्यूज का लाइव प्रसारण भी बंद हो चुका है।

