Bad Newz Twitter Review: ‘सच में तौबा-तौबा है’, विक्की-तृप्ति की मूवी देखकर दर्शकों ने सुनाई गुड या बैड न्‍यूज?

विक्की कौशल (Vicky Kaushal) एमी विर्क और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म बैड न्यूज फाइनली सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म के ट्रेलर और गानों को फैंस से काफी अच्छा रिस्पांस मिला था। लोगों के अंदर फिल्म को लेकर उत्सुकता भी थी। 19 जुलाई को फिल्म थिएटर्स में लग चुकी है और दर्शकों ने बता दिया है कि उन्हें ये फिल्म गुड या बैड कैसी लगी।

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर पिछले काफी समय से विक्की कौशल (Vicky Kaushal) का गाना ‘तौबा-तौबा’ छाया हुआ है। हर कोई उनकी तरह इस फेमस गाने पर अपने स्मूथ मूव्स दिखाने की कोशिश में लगा पड़ा है। ये गाना उनकी फिल्म ‘बैड न्यूज’ का है, जिसमें उनके अपोजिट ‘एनिमल’ एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने काम किया।

धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस मूवी में पंजाबी स्टार एमी विर्क (Ammy Virk)भी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। अलग-अलग सिटी में जाकर तीनों ने इसका प्रमोशन किया।

विक्की ने तो अपने डांस मूव्स से भी लोगों को काफी इम्प्रेस किया। अब 19 जुलाई को ये मूवी दर्शकों के हवाले हो चुकी है। चलिए देखते हैं कि थिएटर में फिल्म देखने के बाद ऑडियंस ने ‘बैड न्यूज’ को गुड या फिर बैड रिव्यू दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *