गुरुवार के कारोबारी सत्र में शेयर बाजार शानदार तेजी के साथ खुला है। बाजार खुलते ही सेंसेक्स 80331.48 अंक पर पहुंच गया। यह अभी तक का ऑल-टाइम हाई है। बुधवार को भी शेयर बाजार अपने उच्चतम स्तर पर खुला था। शेयर बाजार में तेजी के बावजूद भारतीय करेंसी में गिरावट देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं कि आज कौन-सी कंपनी के शेयर में तेजी आई है।
नई दिल्ली। 4 जुलाई को भी शेयर बाजार के दोनों सूचकांक अपने उच्चतम स्तर पर खुले। बाजार ने आज फिर ने नया रिकॉर्ड बनाया है। आज शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स 80331.48 अंक पर पहुंच गया। यह अभी तक का ऑल-टाइम हाई है।सुबह के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 186.29 अंक या 0.23 फीसदी की तेजी के साथ 80,173.09 अंक पर ट्रेड कर रहा है। निफ्टी भी 61.40 अंक या 0.25 प्रतिशत चढ़कर 24,347.90 अंक पर कारोबार कर रहा है।

