कैंसर डिटेक्ट होने के बाद Hina Khan ने शेयर किया पहला पोस्ट, लिखा – ये बुरा वक्त भी…

ये रिश्ता क्या कहलाता है से घर-घर में मशहूर हुईं हिना खान का अलग ही फैन बेस है। एक्ट्रेस अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी जानकारी अकसर अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। लेकिन हाल ही में हिना खान ने एक पोस्ट ने उनके फैंस को शॉक में डाल दिया है। हिना खान ने खुलासा किया कि वह ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज पर हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस हिना खान तीसरी स्टेज के ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। उन्होंने 28 जून को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके इसकी जानकारी अपने फैंस को दी थी। ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उनका इलाज मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में चल रहा है और वह अच्छा कर रही हैं। हिना ने आगे बताया कि वह मजबूत होकर आएंगी। उन्होंने फैंस से अपने लिए प्रार्थना करने को भी कहा।

हिना खान ने पोस्ट शेयर किया

हिना के इस पोस्ट पर कई मशहूर हस्तियों ने भी अपना सपोर्ट दिखाया और उन्हें पावर दी। अब इस मुश्किल वक्त में भी फैंस से कनेक्टेड रहने के लिए और उन्हें अपना हालचाल देते रहने के लिए हिना ने फिर से एक पोस्ट शेयर किया है। हिना ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें लिखा है – ये बुरा वक्त भी गुजर जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने एक स्माइली भी बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *