Parliament Session 2024 Live: ‘संविधान पर सबसे बड़ा हमला था आपातकाल’, संसद में बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

Parliament Session 2024 Live Updates संसद में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अभिभाषण दिया। उधर, अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति मामले में तीन दिन की सीबीआई रिमांड पर भेजे जाने के बाद आम आदमी पार्टी ने इस अभिभाषण का बहिष्कार किया।

नई दिल्ली। संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज एनडीए सरकार के गठन के बाद अपना पहला अभिभाषण दिया। राष्ट्रपति ने कहा कि पूरी दुनिया में भारत के लोकसभा चुनाव की चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि ये लोकसभा भारत की नई ऊंचाई की गाथा लिखेगी।

इस बीच इसको लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति मामले में तीन दिन की सीबीआई रिमांड पर भेजे जाने के बाद आम आदमी पार्टी ने संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के संबोधन का बहिष्कार करने का एलान किया है।

आज राज्यसभा की कार्यवाही भी शुरू होने वाली है। वहीं विपक्ष के कुछ नेता दूसरी ओर सदन से सेंगोल को हटाने की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *