Share Market Today आज भी शेयर मार्केट में शानदार तेजी देखने को मिली है। शुरुआती कारोबार से ही बाजार ऑल-टाइम हाई पर हैं। दोनों सूचकांक अपने उच्चतम स्तर पर बंद हुए हैं। अगर सेक्टर की बात करें तो बैंक ऑयल एंड गैस टेलीकॉम मीडिया और FMCG सेक्टर में शानदार तेजी आई है। बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.2 फीसदी में तेजी आई।
नई दिल्ली। बुधवार के कारोबारी सत्र में शेयर बाजार अपने नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। आज सुबह से बाजार के दोनों सूचकांक ऑल-टाइम हाई पर ही कारोबार कर रहे हैं। टेलीकॉम और बैंकिंग सेक्टर में आई तेजी ने बाजार को बढ़त हासिल करने में मदद की है।
Share Market Close: नई ऊंचाइयों पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी ने रचा इतिहास
Share Market Today आज भी शेयर मार्केट में शानदार तेजी देखने को मिली है। शुरुआती कारोबार से ही बाजार ऑल-टाइम हाई पर हैं। दोनों सूचकांक अपने उच्चतम स्तर पर बंद हुए हैं। अगर सेक्टर की बात करें तो बैंक ऑयल एंड गैस टेलीकॉम मीडिया और FMCG सेक्टर में शानदार तेजी आई है। बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.2 फीसदी में तेजी आई।
By AgencyEdited By: Priyanka KumariPublished: Wed, 26 Jun 2024 03:44 PM (IST)Updated: Wed, 26 Jun 2024 03:44 PM (IST)
HIGHLIGHTS
- ऑल-टाइम हाई पर शेयर बाजार बंद हुआ है।
- बैंकिंग सेक्टर में तेजी देखने को मिली।
- रुपया 17 पैसे गिरकर बंद हुआ।
एजेंसी, नई दिल्ली। बुधवार के कारोबारी सत्र में शेयर बाजार अपने नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। आज सुबह से बाजार के दोनों सूचकांक ऑल-टाइम हाई पर ही कारोबार कर रहे हैं। टेलीकॉम और बैंकिंग सेक्टर में आई तेजी ने बाजार को बढ़त हासिल करने में मदद की है।
सेंसेक्स 620.73 अंक या 0.80 फीसदी चढ़कर 78,674.25 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 147.50 अंक या 0.62 प्रतिशत चढ़कर 23,868.80 अंक पर पहुंच गया।
आज सेक्टरों में ऑयल एंड गैस, बैंक, टेलीकॉम, मीडिया और एफएमसीजी के शेयरों में 0.3-2 फीसदी की तेजी देखने तको मिली। वहीं, ऑटो, मेटल और रियल्टी सेक्टर में 0.7-1.5 फीसदी की गिरावट आई है। अगर बात बीएसई मिडकैप इंडेक्स की करें तो यह 0.20 फीसदी नीचे रहा जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.2 फीसदी में तेजी आई।
टॉप गेनर और लूजर स्टॉक
निफ्टी पर सूचीबद्ध कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक और ग्रासिम इंडस्ट्रीज के शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं, जबकि अपोलो हॉस्पिटल, बजाज ऑटो, एमएंडएम, टाटा स्टील और सिप्ला के स्टॉक नुकसान के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मा, अदानी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी और बजाज फाइनेंस के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं, दूसरी तरफ महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर नुकसान के साथ बंद हुए।
ग्लोबल मार्केट का हाल
एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग लाभ के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजार मिश्रित रुख पर कारोबार कर रहे थे। मंगलवार को अमेरिकी बाजार ज्यादातर बढ़त पर बंद हुए।
वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.80 प्रतिशत चढ़कर 85.69 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 1,175.91 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी।

