AFG vs BAN: गुलबदीन नाइब की ‘एक्टिंग’ पर रविचंद्रन अश्विन ने रख दी स्पेशल मांग, फिर अफगानी क्रिकेटर ने दिया फिल्मी स्टाइल में दिया जवाब

बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में अफगानिस्तान के खिलाड़ी गुलबदीन नाइब अपनी एक हरकत के कारण चर्चा में हैं। इस कारण उनकी चर्चा हर जगह हो रही है। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है। इसे लेकर भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी एक्स पर पोस्ट किया है। गुलबदीन ने इसका जवाब भी दिया है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच मैच काफी कारणों से चर्ची में है। ये मैच अफगानिस्तान के लिए ऐतिहासिक रहा है। बांग्लादेश को हरा अफगानिस्तान ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। ये पहली बार है जब अफगानी टीम किसी वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची है। इस मैच में अफगानिस्तान के एक खिलाड़ी ने कुछ ऐसा कर दिया जिसे लेकर कुछ लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं तो वहीं कुछ मजाक भी बना रहे हैं।

हम बात कर रहे हैं गुलबदीन नाइब की। दरअसल, नूर अहमद जब गेंदबाजी कर रहे थे तब अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कोच जॉनाथन ट्रोट ने बाउंड्री के बाहर से इशारा किया। उस समय हवा चल रही थी और ट्ऱॉट का कहना था कि इस समय मैच धीमा किया जाए। स्लिप पर खड़े गुलबदीन ने ये इशारा देख लिया और मांसपेशियों में खिंचाव की बात कहते हुए गिर गए। मैच कुछ देर रुक गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *