खतरों के खिलाड़ी का हर सीजन अब तक हिट रहा है। अब मेकर्स अगले सीजन के साथ हाजिर होने के लिए तैयार हैं। शो की शूटिंग कई दिनों पहले शुरू हो चुकी है। रोमानिया में खतरनाक खतरों के बीच अपना दमखम दिखाने में जुटे कंटेस्टेंट्स के बीच टॉप 5 में पहुंचने की होड़ है। इस बीच शो के टॉप में से दो का नाम सामने आ गया है।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Khatron Ke Khiladi 14: रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के लिए कंटेस्टेंट्स की रोमानिया में शूटिंग जारी है। होस्ट रोहित शेट्टी के सामने सभी कंटेस्टेंट्स को खतरनाक लेवल के स्टंट को कम से कम टाइम में परफॉर्म करना होता है। इस शो की शूटिंग को शुरू हुए एक महीने का वक्त बीत चुका है।इस बार के सीजन की ट्रॉफी कौन जीतेगा, इसका खुलासा शो शुरू होने के बाद होगा, मगर फिनाले में जगह बनाने वाले दूसरे कंटेस्टेंट का नाम सामने आ चुका है।

