18th Lok Sabha First Session Today Live News Updates 18 वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत हो गई है। सत्र की शुरुआत से ही विपक्ष प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति को लेकर हंगामा कर रहा है।
18 वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत आज हो गई है। सत्र की शुरुआत से पहले प्रोटेम स्पीकर के पद पर नियुक्त किए गए सदन के वरिष्ठ सदस्य भर्तृहरि महताब को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शपथ दिलाई।
संसद सत्र की शुरुआत के साथ ही प्रोटेम स्पीकर ने सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी को सदन के सदस्य की शपथ दिलाई। फिर चेयर के सहयोगी सांसदों को शपथ दिलाई गई। उसके बाद मंत्रियों व बाकी सदस्यों को शपथ दिलाई जा रही है। मोदी सरकार 3.0 का संसद में पहला सत्र काफी हंगामेदार रहने के आसार है। इंडी गठबंधन इसकी तैयारी पहले ही कर चुका है। संसद का ये सत्र तीन जुलाई तक चलेगा।

