Babulal Marandi जामताड़ा में करमाटांड़ के मोहनपुर पंचायत के मोहनपुर गांव में दुमका लोकसभा प्रत्याशी सीता सोरेन के समर्थन में पहुंचे बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में आदिवासी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने रविवार को आयोजित सभा में जनता से मुखातिब होते हुए कहा कि झारखंड आज अटल बिहारी वाजपेयी जी की देन है। कांग्रेस पार्टी ने झारखंड अलग राज्य नहीं बनाया।
करमाटांड़ (जामताड़ा)। करमाटांड़ के मोहनपुर पंचायत के मोहनपुर गांव में दुमका लोकसभा प्रत्याशी सीता सोरेन के समर्थन में रविवार को सभा को संबोधित करते मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी जनता से समर्थन मांगा।
कांग्रेस पार्टी ने नहीं बनाया झारखंड अलग राज्य: बाबूलाल
मरांडी ने कहा कि झारखंड आज अटल बिहारी वाजपेयी जी की देन है। झारखंड अलग राज्य की लड़ाई तो वर्षों से चली आ रही थी।