हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) की ओर से 5000 हजार पुरुष कॉन्स्टेबल और 1000 महिला पुलिस कॉन्स्टेबल पदों पर होने वाली भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पुनः शुरू कर दी गई है। अगर आप भी पहले इस भर्ती के लिए फॉर्म नहीं भर सके थे तो 8 जुलाई तक एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। पूर्व में आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को दोबारा फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं है।
नई दिल्ली। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से राज्य में 6 हजार कॉन्स्टेबल पदों पर होने वाली भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया एक बार फिर से ओपन की गई है। जो भी अभ्यर्थी पहले इस भर्ती में शामिल होने के लिए तय तिथियों में आवेदन नहीं कर सके थे और इसके लिए पात्रता पूरी करते हैं उनके पास यह सुनहरा मौका है। अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से HSSC की ऑफिशियल वेबसाइट www.hssc.gov.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से फॉर्म भर सकते हैं। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि आवेदन पत्र 8 जुलाई 2024 तक भरा जा सकता है।
12वीं पास युवाओं के पास है आ आवेदन का मौका
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड संस्थान से 10+2 (इंटरमीडिएट) या इसके समकक्ष उत्तीर्ण किया हो। उम्मीदवार ने मैट्रिक स्तर पर हिंदी या संस्कृत में से एक विषय अवश्य पढ़ा हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में निर्धारित वर्षों की छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1

