Prashant Jagdev Arrested खुर्दा से भाजपा विधायक प्रत्याशी प्रशांत जगदेव को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। भाजपा प्रत्याशी को पोलिंग बूथ में तोड़फोड़ को लेकर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्तारी के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई पीठासीन अधिकारी की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। इधर प्रशांत की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।
Prashant Jagdev Arrested प्रशांत जगदेव को गिरफ्तार कर लिया गया है। बोलगढ़-बेगुनिया विधानसभा क्षेत्र में राजसुनाखला के पास काउंरिया पटना में बूथ नंबर 114 में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने प्रशांत जगदेव को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें खुर्दा जेल भेज दिया गया है।पुलिस ने पीठासीन अधिकारी की शिकायत के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया। प्रशांत जगदेव ने कल गुंडागर्दी की सारी हदें पार कर दीं। मतदान के दौरान पुलिस ने प्रशांत का पीछा किया और उन्हें उस समय पकड़ लिया जब वह ईवीएम तोड़कर भुवनेश्वर से सांसद पद की उम्मीदवार अपराजिता षडंगी की गाड़ी में सवार होकर भाग रहे थे।

