क्या आपको भी देर तक कंप्यूटर या फोन पर टाइप या स्क्रॉल करते हुए समय बिताते हैं। अगर हां तो आपको Trigger Finger के बारे में जरूर जानना चाहिए। यह उंगलियों को प्रभावित करने वाली एक गंभीर समस्या है जो बहुत देर तक उन्हें एक ही पोजिशन में रखने की वजह से हो सकती है। आइए जानें क्या है ट्रिगर फिंगर और क्या हो सकते हैं इसके कारण।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Trigger Finger: तकनीक के विकास के साथ अब हमारे लगभग सारे काम स्मार्ट फोन और कंप्यूटर तक सिमट कर रह गए हैं। काम के अलावा, अब तो मनोरंजन के लिए भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं, जिसके कारण आपकी उंगलियां फोन की स्क्रीन पर घंटों स्क्रॉल करती रहती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोज यूं घंटों कंप्यूटर और फोन पर टाइप और स्क्रॉल करने के कारण आपकी उंगलियों के लिए काफी नुकसानदेह हो सकता है। दरअसल, टाइप या स्कॉल करते समय हमारी उंगली एक ही आकार में देर तक मुड़ी रहती हैं, जिसके कारण एक गंभीर समस्या हो सकती है। इस परेशानी को Trigger Finger कहा जाता है। इस आर्टिकल में इस डिसऑर्डर के बारे में और अधिक जानने की कोशिश करेंगे।

