हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के बम्पर पदों पर भर्ती निकाली है। नोटिफिकेशन के मुताबिक HPSC PGT Bharti 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 25 जुलाई से शुरू हो जायेगी। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए योग्यता पूरी करते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित अंतिम तिथि 14 अगस्त 2024 तक आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
नई दिल्ली। सरकारी टीचर बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) की ओर से हरियाणा कैडर और मेवात कैडर में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के 3069 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 25 जुलाई 2024 से शुरू कर दी जाएगी।
योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी आज से एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से एचपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर भर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2024 तय की गई है।

