राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) तथा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की संयुक्त राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) के जुलाई 2024 सत्र में सम्मिलित होने के लिए पंजीकरण किए उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र (CSIR UGC NET Admit Card 2024) रविवार 21 जुलाई को जारी कर दिए। इससे पहले एजेंसी ने उम्मीदवारों की एग्जाम सिटी स्लिप 16 जुलाई को जारी की थी।
नई दिल्ली। सीएसआइआर-यूजीसी नेट जुलाई 2024 परीक्षा के लिए पंजीकरण किए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) तथा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की संयुक्त राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) के जुलाई 2024 सत्र में सम्मिलित होने के लिए पंजीकरण किए उम्मीदवारों के हॉल टिकट जारी कर दिए हैं। एजेंसी ने प्रवेश पत्र रविवार, 21 जुलाई को जारी किए और इसके साथ ही प्रवेश पत्र डाउनलोड लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, csirnet.nta.ac.in पर एक्टिव कर दिया है।
CSIR UGC NET Admit Card 2024: इन स्टेप में करें डाउनलोड
ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने CSIR-UGC NET जुलाई 2024 के लिए पंजीकरण किया है, वे परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने हेतु परीक्षा पोर्टल पर विजिट करें और फिर होम पेज पर दिए गए लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से उम्मीदवार सम्बन्धित डाउनलोड पेज पर जा सकते हैं। यहां पर उम्मीदवार अपने अप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की डिटेल भरकर सबमिट करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

