Sawan Mehndi Design 2024: सावन में इन खूबसूरत मेहंदी डिजाइन्स से सजाएं अपने हाथ

सावन का त्योहार मेहंदी बिना अधूरा है। सावन माह में शिव भक्ति उपवास के साथ हरे रंग से श्रृंगार और मेहंदी लगाना एक तरह की परंपरा है। मेहंदी को तो अच्छे भाग्य का संकेत माना जाता है। साथ ही इस मौसम में मेहंदी लगाने से शरीर को ठंडक भी मिलती है। फ्रंट बैक और उंगलियों को सजाने के लिए ये डिजाइन्स हैं एकदम बेस्ट।

नई दिल्ली। सावन माह शिव भक्तों के लिए बहुत खास होता है। इस माह में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अराधना से मनचाहे फल की प्राप्ति होती है। सावन में हरे रंग के कपड़े पहनने के साथ ही मेहंदी लगाने का भी खास महत्व है। मेहंदी को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। मेहंदी लगाने से पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है और उनका रिश्ता मजबूत होता है। साथ ही मेहंदी तन और मन को शांत भी रखती है।

अगर आप भी हाथों को सजाने के लिए ढूंढ़ रही है मेहंदी के खूबसूरत डिजाइन्स, तो यहां डालें एक नजर। 

बैक हैंड डिजाइन

बैक हैंड के लिए सिंपल और खूबसूरत डिजाइन ढूंढ़ रही हैं, तो जाल, फूल, पत्तियों से बनी इन डिजाइन्स को कर सकती हैं ट्राई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *