अमेरिका में लिस्टेरिया Listeria Outbreak से 2 लोगों की मौत हो गई है और 28 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इसके संक्रमण की मुख्य वजह Deli Meat बताई जा रही है। इस बारे में अमेरिकी सरकार की औपचारिक वेबसाइट CDC ने चेतावनी जारी करते हुए इसके लक्षणों और बचाव के बारे में जानकारी दी है। आइए जानें लिस्टेरिया इन्फेक्शन (Listeria Infection) के लक्षण और कैसे इससे बचा जा सकता है।
नई दिल्ली। Listeria Outbreak in USA: शुक्रवार को सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन (CDC) ने एक लिस्टेरिया के संक्रमण के बारे में चेतावनी जारी की। CDC की चेतावनी अमेरिका में लिस्टेरिया इन्फेक्शन फैलने (Listeria Outbreak) की वजह से 2 लोगों की मौत और 28 लोगों के अस्पताल में भर्ती होने के बाद जारी की गई है। आपको बता दें, कि ऐसा माना जा रहा है कि लिस्टेरिया (Listeria) का संक्रमण कटे हुए Deli Meat, यानी प्रोसेस्ड और पहले से कटा हुए मीट, की वजह से फैल रहा है। हालांकि, यह और किन-किन चीजों से फैल रहा है, इस बारे में अभी जांच जारी है।आइए जानते हैं कैसे फैलता है लिस्टेरिया इन्फेक्शन (Listeria Infection), इसके लक्षण और इससे बचने के लिए किन बातों का ख्याल रखना चाहिए।
क्या है लिस्टेरिया फूड पॉइजनिंग?
CDC के मुताबिक, लिस्टेरीओसिस एक गंभीर इन्फेक्शन है, जो लिस्टेरिया मोनोसाइटोजीन्स नाम के बैक्टीरिया की वजह से होता है। यह बैक्टीरिया खाने के जरिए फैलता है और ठंडे वातावरण में तेजी से बढ़ता है। इस बैक्टीरिया के संक्रमण की वजह से लिस्टोरियोसिस हो सकता है, जिससे गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं, कमजोर इम्युनिटी वाले व्यक्ति और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा खतरा होता है। खाने के जरिए फैलने वाला यह बैक्टीरिया सिर्फ मीट ही नहीं, बल्कि अन्य फूड्स के जरिए भी फैल सकता है।

