Petrol Diesel Price Today: 20 जुलाई के लिए जारी हुई पेट्रोल डीजल की नई कीमतें, चेक करें अपने शहर में फ्यूल का लेटेस्ट रेट

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने शनिवार (20 जुलाई ) के लिए पेट्रोल डीजल की नई कीमतों को रोज की तरह जारी कर दिया है। बता दें कि वैश्विक स्तर पर क्रूड ऑयल की कीमतों में कोई भी बदलाव फ्यूल के दाम को प्रभावित करता है। इसके अलावा हर शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम भी अलग-अलग होते हैं क्योंकि इन पर राज्य सरकार वैट लगाती है।

 नई दिल्ली। शनिवार के लिए पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी कर दिए गए हैं। ऑयल कपंनियां रोज सुबह 6 बजे इन कीमतों को अपडेट कर देती हैं। फिलहाल फ्यूल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वैसे तो पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव बहुत आम बात है, लेकिन इन कीमतों में अभी कोई बदलाव नहीं हुआ है।

बता दें कि राज्य सरकार द्वारा फ्यूल की कीमतों में VAT लगाती है, जिस कारण हर शहर में फ्यूल की कीमतें अलग-अलग होती है। ऐसे में अगर आप कहीं जानें की तैयारी कर रहे हैं तो गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले अपने शहर में पेट्रोल डीजल की कीमतों को जांच लें।

मेट्रो सिटी में पेट्रोल- डीजल के दाम

दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है।मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.97 रुपये प्रति लीटर है।

कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर है।

चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.34 रुपये प्रति लीटर है।अन्य शहरों में पेट्रोल- डीजल के दाम

नोएडा: पेट्रोल 94.83 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.96 रुपये प्रति लीटर है।

गुरुग्राम: पेट्रोल 95.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.05 रुपये प्रति लीटर है।

बेंगलुरु: पेट्रोल 102.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.94 रुपये प्रति लीटर है।

चंडीगढ़: पेट्रोल 94.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82.40 रुपये प्रति लीटर है।

हैदराबाद: पेट्रोल 107.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.65 रुपये प्रति लीटर है।

जयपुर: पेट्रोल 104.88 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.36 रुपये प्रति लीटर है।

पटना: पेट्रोल 105.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.04 रुपये प्रति लीटर है।

लखनऊ: पेट्रोल 94.65 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.76 रुपये प्रति लीटर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *