गुजरात में इन दिनों Chandipura Virus के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। यहां इस वायरस की वजह से अब तक 15 बच्चों की जान जा चुकी है। इसके बढ़ते मामलों को देखते हुए अब कई राज्य हाई अलर्ट पर है। ऐसे में इस बीमारी से बचाव के लिए हमने डॉक्टर से बातचीत कर Chandipura Virus Symptoms और इसके कारण के बारे में जाना।
नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से गुजरात में लगातार चांदीपुरा वायरस (Chandipura Virus) के मामले सामने आ रहे हैं। इस वायरस से अब तक गुजरात में 15 बच्चों की जान जा चुकी है। वहीं, इससे संक्रमित लोगों की संख्या 29 तक पहुंच गई है। इस जानलेवा बीमारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब अलग-अलग राज्यों में हाई अलर्ट जारी किया गया है।
यह वायरस दिमाग में सूजन का कारण बनता है और फ्लू जैसे लक्षणों (Chandipura Virus Symptoms) के साथ कोमा और मौत तक का कारण बनता है। इसे बीमारी को लेकर देशभर में चिंता और डर का माहौल बना हुआ है। ऐसे में इस बीमारी के बारे में विस्तार से जानने के लिए हमने मणिपाल हॉस्पिटल, गोवा में इंटरनल मेडिसिन के सलाहकार डॉ. पोकले महादेव वी से बातचीत की। आइए जानते हैं क्या है यह बीमारी और क्यों है यह खतरनाक-

