पैट कमिंस को स्कॉटलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल नहीं किया गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें इन सीरीज के लिए आराम दिया है। वहीं जैक फ्रेजर समेत कई युवा खिलाड़ियों को पहली बार ऑस्ट्रेलिया की स्क्वाड में जगह मिली है। ऐसे में जानते हैं किन-किन प्लेयर्स को स्कॉटलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया।
नई दिल्ली। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड और स्कॉटलैंड दौरे के लिए अपनी टीम का एलान किया। ऑस्ट्रेलिया के यूके दौरे का आगाज स्कॉटलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20I सीरीज से होगा।
इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की टी20I सीरीज और पांच मैच की वनडे सीरीज खेलेगी। इस टूर के लिए वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कूपर कोनोली समेत कई युवा खिलाड़ियों को पहली बार ऑस्ट्रेलिया से बुलावा आया है। वहीं, पैट कमिंस जैसे सीनियर प्लेयर को आराम दिया गया है।
इंग्लैंड और स्कॉटलैंड दौरे के लिए Australia की टीम का एलान
दरअसल, स्कॉटलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम की वनडे सीरीज के लिए मिचेल मार्श को टीम की कमान सौंपी गई है। वहीं, मार्श को इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी20I सीरीज और पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए भी ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई। पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में मिचेल मार्श पर काफी वर्कलोड है।

