Vikram Misri New foreign secretary विक्रम मिसरी ने आज भारत के नए विदेश सचिव का पदभार संभाल लिया है। 1989 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी मिसरी ने विनय क्वात्रा का स्थान लिया है। श्रीनगर में जन्में विक्रम मिसरी चीन के विशेषज्ञ माने जाते हैं। मिसरी इससे पहले पिछले कार्यभार में उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में कार्यरत थे।
नई दिल्ली। Vikram Misri New foreign secretary अनुभवी राजनयिक विक्रम मिसरी ने आज भारत के नए विदेश सचिव का पदभार संभाल लिया है। 1989 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी मिसरी ने विनय क्वात्रा का स्थान लिया।
चीन के विशेषज्ञ माने जाते हैं मिसरी
7 नवंबर 1964 को श्रीनगर में जन्में विक्रम मिसरी चीन के विशेषज्ञ माने जाते हैं। मिसरी ने ऐसे समय में महत्वपूर्ण पदभार संभाला है, जब भारत पूर्वी लद्दाख सीमा विवाद के बाद चीन के साथ अपने ठंडे संबंधों सहित विभिन्न विदेश नीति चुनौतियों से निपटने की कोशिश कर रहा है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर कहा, “विक्रम मिसरी ने आज विदेश सचिव का पदभार संभाल लिया। विदेश मंत्रालय की टीम ने विदेश सचिव मिसरी का गर्मजोशी से स्वागत किया है और उनके सफल कार्यकाल की कामना करता है।”

