आधार पीवीसी कार्ड कागज वाले आधार कार्ड से अलग होता है। Aadhaar PVC Card पानी में गलता नहीं है न ही यह कार्ड जेब में मुड़ता है। Aadhaar PVC Card कई सिक्योरिटी फीचर्स से लैस होता है। इन सिक्योरिटी फीचर्स के साथ इसे जालसाजी से बचाया जाता है। यानी आधार कार्ड की नकल किया जाना इन्हीं सिक्योरिटी फीचर्स के साथ बिल्कुल भी आसान नहीं है।
नई दिल्ली। कागज वाले आधार कार्ड से अलग पीवीसी आधार कार्ड एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। यह आधार कार्ड पानी में गलने या जेब में मुडने जैसी परेशानियों के साथ नहीं आता हैदेखने में पीवीसी आधार कार्ड एक क्रेडिट कार्ड जैसा दिखता है। इसे वॉलेट में रखा जा सकता है। इस आधार को इस्तेमाल करने की एक बड़ी वजह इसमें मौजूद सुरक्षा फीचर्स हो सकते हैं

