इन दिनों काम के बढ़ते प्रेशर और वजहों से लोग लगातार तनाव का शिकार होते जा रहे हैं। इसके अलावा दिनभर बिजी रहने की वजह से भी लोगों का दिमाग अक्सर कई विचारों से भरा रहता है। दिमाग में अलग-अलग विचारों से भरे रहने की वजह से हमारा फोकस खराब होने लगता है। ऐसे में आप इन 6 प्रभावी टिप्स की मदद से अपना फोकस और कंसंट्रेशन बढ़ा सकते हैं।
नई दिल्ली। आज के डिजिटल युग में हर कोई अपना ज्यादा से ज्यादा समय स्क्रीन के सामने गुजार रहा है। बच्चों से लेकर बड़े तक हर कोई इन दिनों मोबाइल, लैपटॉप पर नजर गड़ाए दिखाई देते हैं। कम उम्र में जितना स्क्रीन का इस्तेमाल किया जाता है, इंसान उतना ही मानसिक रूप से कमजोर हो रहा है। इसके अलावा तनाव के कारण भी इंसान मानसिक रूप से अस्वस्थ होते जा रहा है। इन सभी वजहों से लोगों का फोकस कम होता जा रहा है।